Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

घिलौड़ निवासी युवक पर जानलेवा हमला: वारदात में शामिल आरोपी गिरफ्तार, रोहतक पुलिस की कार्रवाई

रोहतक पुलिस की टीम ने घिलौड निवासी युवक पर हुये जानलेवा हमले की वारदात को हल करते हुये वारदात में शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को 03 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि घिलौड निवासी सोमबीर की शिकायत के आधार पर थाना सदर मे अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि सोमबीर की घिलौड निवासी मंदीप व प्रवेश के साथ 2018 से रंजिश चली आ रही है। दिनांक 30.04.2026 को सोमबीर अपने घर का गेट बंद करने लगा तो मंदीप ने गाडी का हॉर्न बजाया। सोमबीर ने बाहर निकलकर देखा तो प्रवेश व मंदीप ने अपने हाथों मे लिये हिये हथियारों से सोमबीर पर करीब 4/5 गोलिया चलाई। जिनमे से एक गोली सोमबीर के बॉय हाथ मे लगी। युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये।

दौराने जांच दिनांक 09.05.2026 को आरोपी प्रवेश पुत्र रामफल निवासी घिलौड को गिरफ़्तार किया गया है। जाँच में सामने आया कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ 17 मामले दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपीः-

  1. प्रवेश पुत्र रामफल निवासी घिलौड

रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 103 दिनांक 30.04.2026 धारा 109(1), 190, 191(3), 351(3) बीएनएस व शस्त्र अधिनियम थाना सदर

Exit mobile version