रोहतक के कमला नगर निवासी आशीष ने शिवाजी कॉलोनी थाने में दी शिकायत में उसने बताया कि वे दो भाई है। उसका छोटा भाई जतिन है। 29 अक्टूबर को उसका भाई जतिन अपनी बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त से मिलने जा रहा था। इसी दौरान उनकी कॉलोनी के ही हिमांशु नामक व्यक्ति ने अचानक आगे आकर और झपटा मारकर जतिन की बाइक गिरा दी। इसके बाद आरोपी हिमांशु गाली-गलौज करते हुए हाथापाई करने लगे।
उसने आरोप लगाया कि हिमांशु ने उसके भाई पर सुए से हमला किया। इसके बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए और जतिन ने इसकी सूचना अपने भाई को दी। सूचना मिलते ही आशीष भी मौके पर पहुंचा। इसके बाद आरोपी ने आशीष के साथ भी गाली-गलौज शुरू कर दी और सुए से उसको जान से मारने की नीयत से कमर और अन्य हिस्सों पर वार कर दिए।
बचने के लिए उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित होने के कारण आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया। आरोपी पहले भी कई बार जतिन पर अभद्र टिप्पणी करता रहता था। इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
