रोहतक में झज्जर रोड स्थित जलघर में बुधवार को एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया।

मृतक की पहचान राजीव नगर निवासी भारत (22) के रूप में हुई है। भारत पिछले दो दिनों से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रही रहे थे कि बेटे के शव की सूचना उन्हें मिली। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालकर जांच की। प्राथमिक जांच के अनुसार, मृतक के पैर बंधे हुए थे। वहीं सिर व माथे सहित अन्य शरीर पर चोट के निशान भी थे। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या करके शव को फेंका गया है। हालांकि पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी हुई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!