रोहतक के गोहाना रोड पर से गुजर रही ड्रेन में एक युवक का शव मिला। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गई है।

मृतक की पहचान विकास नगर निवासी करीब 28 वर्षीय शुभम के रूप में हुई है। जो 3 दिन पहले घर से निकला था। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके व परिजन भी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।

विकास नगर निवासी जगबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनका बेटा शुभम 18 जुलाई को अपने दोस्त नवीन से मिलने के लिए गया था। वहां से रात करीब 12 बजे चल पड़ा। लेकिन घर वापस नहीं आया। वह बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार था। इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

रोहतक सदर थाना प्रभारी प्रदीप ने बताया कि शुभम के लापता होने की सूचना पर पहले ही मामला दर्ज करके तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को उसकी लाश बरामद हो गई है। शव को पानी से निकालकर पीजीआइ के शवगृह में रखा है। परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को उसका पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!