Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक की जेएलएन नहर में मिला युवक का शव, अभी शिनाख्त नहीं हुई

रोहतक की जेएलएन नहर में युवक का शव मिला है। शव की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि बुधवार दोपहर राहगीरों से जेएलएन नहर में युवक का शव होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर से शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद घटनास्थल पर एकत्रित लोगों से शव की पहचान करवाई, लेकिन उसे कोई पहचान नहीं सका।

जांच में युवक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। अनुमान है कि उसकी मौत पानी में डूबने से हुई है। मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Exit mobile version