Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में झाड़ियों में मिला युवक का शव; हाथ पर बना है टैटू, जेब से मिली स्कूटी की चाबीनहीं हुई शिनाख्त

रोहतक में खरावड़ हनुमान मंदिर के पास रोहतक आउटर बाईपास के नजदीक झाड़ियों में एक युवक का शव मिला हैI तेजधार हथियारों से बेरहमी से हत्या की गई हैI मृतक के शव को झाड़ियां में पुल से नीचे फेंका गया है

आईएमटी थाना पुलिस व एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है I

आपको बता दें अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हुई है, मृतक के हाथ पर टैटू बना हुआ है और जेब से स्कूटी की चाबी मिली है व कुछ पैसे भी पाए गए हैI पुलिस का कहना है अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज की जांच की जा रही है

Exit mobile version