Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के ट्रैक्टर चालक का शवपानी की होद में मिला

रोहतक के गांव बलंभा निवासी 55 वर्षीय सुरेश का शव अजायब गांव में पानी के होद में पड़ा मिला। सुरेश का शव बरामद होने की सूचना पर महम थाना पुलिस के साथ परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने बताया कि सुरेश ट्रैक्टर चालक था।

पुलिस ने बताया कि गांव अजायब में पानी की पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है। जहां पर सुरेश ट्रैक्टर चलाता था। इस​ कारण वह गांव अजायब में ही रहता था। अनुमान है कि रात को वह होद गिर गया और बाहर नहीं निकल सका। जिससे उसकी होद के अंदर ही मौत हो गई। महम थाना प्रभारी सत्यपाल का कहना है कि सुरेश का शव पानी की होद के अंदर मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Exit mobile version