जानकारी अनुसार मृतक की पहचान 18 वर्षीय रवि पुत्र रूप सिंह निवासी कबीर कालोनी रोहतक के रूप में हुई है। जिसने दसवीं की परीक्षा पास की हुई थी और फिलहाल इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। मृतक को एक छोटा भाई और दो बहनें भी है।

जांच अधिकारी रणबीर ने बताया कि रविवार की दोपहर पुलिस को रवि के डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गोताखोर की टीम को बुलाकर सर्च अभियान भी चलाया। लेकिन उसका शव बरामद नहीं हो पाया।

उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम उसका शव दूबलधन पुलिया के नजदीक जेएलएन नहर से बरामद हुआ है। जिसके बाद पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।

मामले में मृतक के पिता रूप सिंह के बयान पर इत्फ़ाकिया कार्रवाई की गई हैं। कागजी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!