Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में बिजली के खंभे पर फंदे से लटका मिला पंक्चर की दुकान संचालक का शव

रोहतक में सोनीपत रोड पर पुल के नजदीक एक युवक बिजली के खंभे पर फंदे से लटका मिला। मृतक टायर पंचर की दुकान का संचालक था। सुबह लोगों ने उसे फंदे पर लटका हुआ देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान बिहार निवासी करीब 20 वर्षीय विकास के रूप में हुई है। जो पिछले काफी समय से रोहतक में रहता था। वहीं रोहतक के सोनीपत रोड स्थित पुल के नजदीक ही टायर पंक्चर की दुकान की हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार विकास यहां पर ही रहता था, जबकि उसका परिवार बिहार में ही रहता है।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिवार वालों से संपर्क किया। साथ ही परिवार वालों को भी बुलाया गया है। ताकि आगामी कार्रवाई की जा सके। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार, प्राथमिक दृष्टि से आत्महत्या ही प्रतीत हो रही है। हालांकि मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल पाएगा। इसलिए शव को फंदे से उतारकर रोहतक पीजीआई के शवगृह में लेकर जाया गया है। जहां कागजी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं पुलिस द्वारा परिवार वालों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version