रोहतक जिले के गांव मायना में गुरुवार को एक किसान की खेतों में अज्ञात हमलावरों ने चोट मारकर हत्या कर दी। वारदात का उस वक्त पता चला जब किसान के घर न पहुंचने पर तलाशते हुए परिजन खेतों में पहुंचे। जहां उन्होंने बुजुर्ग को जमीन पर पड़ा देखा। उसके सिर पर गहरी चोट लगी थी। जबकि दांत टूटे हुए थे। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस और FSL टीम ने सभी जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए PGI भिजवाया। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।
पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार झज्जर रोड स्थित गांव मायना का रहने वाला शमशेर सिंह पुत्र सुखराम 8 बजे खेतों में साइकिल पर गया था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। परिजन उसकी तलाश करते हुए खेत में पहुंचे तो वह नीचे गिरा हुआ मिला। परिजनों से सूचना मिलने पर शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह दलबल सहित मौके पर पहुंचे। FSL इंचार्ज डॉ. सरोज दहिया ने भी मौके से सबूत जुटाए।
बुजुर्ग के सिर में चोट लगी हुई थी। जबकि उसके दांत भी टूटे हुए हैं। माना जा रहा है किसी ने चोट मारकर किसान की हत्या की है। थाना प्रभारी शमशेर सिंह का कहना है कि अभी तक परिजनों के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। न ही किसी आरोपी के बारे में कोई सुराग मिला है।

