Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पानीपत लघु सचिवालय में VIP एंट्री गेट के पास पार्क में लटका मिला अधेड़ का शव – पेड़ पर फंदा लगाकर की आत्महत्या

पानीपत में लघु सचिवालय के मुख्य पार्क में आज पेड़ पर लगभग एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव लटका मिलने से लोगों में सनसनी फ़ैल गई। लोगों द्वारा डायल 112 पर सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस, डीएसपी ट्रैफिक संदीप कुमार पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर जन सेवा दल की टीम को भी बुलाया गया। विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा।

मृतक के पास से कोई भी ऐसी चीज नहीं मिली जिस से शव की शिनाख्त हो सके। पुलिस ने जरूरी साक्ष्य जुटा कर शव को सिविल अस्पताल भिजवा दिया, जहां उसका पंचनामा भरवाया गया।

पुलिस के अनुसार, लघु सचिवालय में VIP एंट्री गेट के साथ लगते पार्क में शहीद स्मारक के पास पेड़ पर मृतक बीती रात से लटका हुआ है। पुलिस जांच में उसके हाथ पर सुनील लिखा हुआ पाया गया। मृतक की उम्र करीब 50 साल है। अभी व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। न ही उसके परिजनों का पता लगा है।

Exit mobile version