रोहतक में खरावड़ बाइपास पर सोमवार को CRPF के DSP का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला। पास में ही उनकी बाइक पड़ी थी। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है।

मृतक की पहचान भिवानी जिले के गांव कोट निवासी कृष्ण (50) के रूप में हुई है। वह CRPF में DSP के पद पर तैनात थे और उनकी ड्यूटी दिल्ली के द्वारका में थी। अब वे 10 दिन की छुट्‌टी पर घर आए थे। छुट्‌टी खत्म होने के बाद रविवार को शाम करीब 3 बजे घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर दिल्ली के लिए निकले।

कृष्ण के भाई दर्शन कुमार ने बताया कि रात को जब उन्होंने फोन मिलाया तो फोन पर बात नहीं हुई। इसके बाद रात तक कोई संपर्क नहीं हुआ तो तलाश शुरू कर दी। वहीं दिल्ली में CRPF के कर्मचारियों से संपर्क किया तो पता लगा कि कृष्ण कुमार दिल्ली नहीं पहुंचे हैं। इसके बाद उन्होंने तलाश शुरू की और इसकी शिकायत भी पुलिस को दी। पुलिस ने लापता होने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि सोमवार को उन्हें सूचना मिली कि उसके भाई कृष्ण कुमार का शव रोहतक के खरावड़ बाइपास पर सड़क किनारे पड़ा हुआ है। शव के पास में ही उनका मोटरसाइकिल भी पड़ा हुआ था। जब पुलिस ने इसकी सूचना परिवार वालों को दी तो परिजन रोहतक पहुंच गए। कृष्ण कुमार को एक लड़का है।

IMT थाना प्रभारी हवा कौर ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हुई है। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!