रेवाड़ी में सोमवार को एक असिस्टेंट इंजीनियर का शव मिला। उसके शव पर गहरी चोट के निशान मिले, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत की असली वजह पता नहीं चल पाई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के जिला फतेहपुर का रहने वाला त्रिभुवन (26) रेवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र बावल स्थित एक निजी कंपनी में बतौर असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर काम कार्यरत था। उसने बावल शहर में ही किराए का मकान लिया हुआ था। सोमवार की सुबह लोगों ने देखा कि बावल अनाज मंडी और स्कूल के बीच खाली पड़ी जमीन पर एक शख्स का शव पड़ा हुआ है, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव की पहचान की। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान है, लेकिन वो चोट के निशान हादसे की वजह से हुए या फिर किसी ने हत्या की। इसका पता नहीं चल पाया है। बावल थाना पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। शुरुआती जांच में हत्या कर शव फेंके जाने की बात सामने आई है। बावल थाना पुलिस के अलावा अन्य पुलिस टीमें पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!