रोहतक के गांव बलंभा निवासी दीपक ने बताया कि अमित कुछ दिन उसकी दुकान पर काम करने के लिए भी आया था। लेकिन अमित शराब आदी था इसलिए उन्होंने करीब 2 दिन पहले अमित को काम से निकाल दिया था। अमित का 2 दिन पहले अपनी पत्नी के साथ भी झगड़ा हुआ बताया जा रहा है, जिसके कारण उसकी पत्नी छोड़कर वापस चली गई।
इसके बाद अमित यहां आसपास में घूमता दिखाई दिया और शराब पीता रहता था। शराब के नशे में गिरने के कारण उसकी मौत हुई हो सकती है। अब इसका शव बलंभा के खेतों की तरफ पड़ा हुआ मिला। वहीं मृतक के जूते भी शव के पास ही पड़े हुए थे।
महम पुलिस थाना के जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें गांव बलंभा में शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान नेपाल के रहने वाले अमित के रूप में हुई है। जो शराब का आदी था और यहां दुकान पर काम करने के लिए आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी।

