Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में घर में पड़ा मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान,हत्या की आशंका,जांच में जुटी पुलिस

रोहतक के गांव बोहर में एक व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। जिसका शव घर में पड़ा हुआ मिला। जिसे देखकर लग रहा है कि हत्या करीब तीन दिन पहले हुई है। जिसके सिर पर चोट के निशान मिले और आसपास में खून बिखरा हुआ था। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि सिर में चोट मारकर हत्या की गई है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गांव बोहर निवासी करीब 35 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है। जो घर पर अकेला रहता था। उनके पिता रामचंद्र गुरुग्राम में रहते हैं। वहीं मृतक का पत्नी के साथ अनबन होने के चलते उसकी पत्नी मायके में रहती है। फिलहाल सोनू अपने गांव बोहर स्थित मकान पर अकेला रहता था। सोमवार को सोनू का शव घर में पड़ा हुआ मिला। जब आसपास में बदबू फैली तो इसका गली-वालों को इसका पता लगी।

इसका पता लगने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि शव घर में बेड के पास पड़ा हुआ है। वहीं शव के आसपास खून बिखरा हुआ था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। ताकि हत्या की तय तक पहुंचा जा सके।

अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी परमजीत कौर ने बताया कि गांव बोहर में एक युवक का शव घर में गली सड़ी अवस्था में पड़ा हुआ मिला। जिसके सिर में चोट के निशान थे और खून बिखरा हुआ था। प्राथमिक दृष्टि से युवक के सिर में चोट मारकर हत्या करने का मामला लग रहा है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस हत्या के हिसाब से मामले में कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version