Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में माइनर में मिला युवक का शव: हत्या के बाद पल्ली में बांधकर फेंका, मृतक की नहीं हुई शिनाख्त

रोहतक के गांव छिछड़ाना निवासी सतीश ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह सिंचाई विभाग में कार्यरत है। उसकी ड्यूटी 1 आर कटवाड़ा माइनर पर लगी हुई है। माइनर पर साइफन जाल लगा हुआ है। वह इसकी सफाई करता है। वीरवार को वह साहिल के साथ साइफन जाल की सफाई करने के लिए माइनर पर पहुंचे और सफाई करने लगे। इसी दौरान एक प्लास्टिक की पल्ली में एक व्यक्ति का शव मिला। जिसका शरीर पूरी तरह से पल्ली से ढका हुआ था।

इसकी सूचना पुलिस को दी। जो अज्ञात व्यक्ति की हत्या करके शव को छिपाने के लिए माइनर में डाला गया था। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30-35 वर्ष लग रही है। वहीं शव के पैर भी बंधे हुए थे। मृतक के दाएं हाथ पर एसके, ज्योति, ओम और मां का टैटू गुदा हुआ है।

सदर थाना के जांच अधिकारी एएसआई सुल्तान सिंह ने बताया कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हुई है। जिस तरह से शव मिला है, उसको देखकर हत्या का केस दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। क्योंकि शव के पैर बंधे हुए थे और शव भी प्लास्टिक की पल्ली में बंधा था। शव बुरी तरह गली-सड़ी अवस्था में है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version