Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

झज्जर के बाकरा हैड में मिला युवक का शव:बोहर नहर में नहाते हुए बहा था; लोगों ने भाई को बचाया

रोहतक से नहर में बहे सौरभ का शव आज झज्जर में बरामद हुआ। वह 6 जून को रोहतक में बोहर नहर में नहाते हुए डूबा था। तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने शनिवार को शव काे नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया।

बताया गया है कि गर्मी से निजात पाने के लिए सौरभ अपने भाई अभिषेक के साथ रोहतक के गांव बोहर की नहर में नहाने गया था। जब सौरभ डूबने लगा तो भाई अभिषेक ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। लोगों ने अभिषेक को तो बचा लिया, लेकिन पानी का तेज बहाव होने की वजह से सौरभ को नहीं बचा पाए।

सौरभ का शव झज्जर में लोहारू फीडर पर गांव बाकरा हैड में फंसा हुआ मिला। उसी समय पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सौरभ के शव को बाहर निकलवा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया।

बेरी थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया गया है कि मृतक सौरभ का पिता सतबीर बिहार मजदूर है और वह क्षेत्र में ही दिहाड़ी मजदूरी कर अपना व अपने परिवार को गुजर बसर करता है। शनिवार को पुलिस ने यहां नागरिक अस्पताल में मृतक सौरभ के शव का पोस्टमॉर्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

Exit mobile version