Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में निर्माणाधीन मकान में युवक का मिला शव, परिजनों ने हत्या की जताई आंशका

रोहतक में निर्माणाधीन मकान के पानी की होद में एक 34 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक की पहचान आइएमटी थाना क्षेत्र के रूड़की गांव के नवीन के रूप में हुई। युवक रात के समय घर से निकला था और सुबह उसका शव गांव के बाहरी छोर पर निर्माणाधीन मकान के होद में पड़ा मिला। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक की हत्या की गई है।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रूड़की गांव के बाहरी छोर पर एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें पानी का होद बनाया गया है। शुक्रवार तड़के वहां पर कुछ ग्रामीण पहुंचे तो उन्होंने देखा कि होद में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। जिसके  बाद शव को बाहर निकाला गया। युवक की पहचान गांव के रहने वाले नवीन के रूप में हुई। पता चलने पर युवक के स्वजन मौके पर पहुंचे। स्वजनों ने बताया कि रात करीब 12 बजे नवीन घर से निकला था। जिसने कहा था कि वह कुछ देर में वापस आ जाएगा। लेकिन सुबह तक भी वापस नहीं लौटा और उसकी मौत की सूचना मिली।

इसके अलावा जमीन पर घसीटने के भी निशान थे। हालांकि प्राथमिक जांच में युवक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। स्वजनों का आरोप है कि रात के समय नवीन को घर से बुलाकर उसकी हत्या की गई है। फिलहाल स्वजनों की तरफ से लिखित में बयान दर्ज नहीं कराए गए थे।

आइएमटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाश चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक का शव पानी के होद में मिला है। स्वजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version