Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में नहर से मिला युवक का शव:दोनों हाथों पर बने दक्षिण भारतीय भाषा में टैटू, नहीं हो सकी पहचान

रोहतक में की नहर में गुरुवार को युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सेक्टर 2 स्थित रोहतक पुलिस की CAI-2 शाखा और आशाराम बापू आश्रम के बीच में पड़ने वाली नहर की पुलिया के नीचे शव होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसी सूचना के आधार पर अर्बन स्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार मृतक युवक की उम्र करीब 32 साल बताई जा रही है। मृतक के दोनों हाथों व छाती पर साउथ इंडिया की किसी भाषा में कुछ लिखा हुआ है। शव की पहचान के लिए रोहतक पीजीआई के शव गृह में रखवाया गया है। 

मौके पर पहुंचे अर्बन स्टेट थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि नहर में शव पड़े होने की डॉयल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला है। अभी शव को पहचान नहीं हो पाई है जो उसके शरीर पर कुछ लिखा हुआ उसे डी कोड किया जाएगा। FSL एक्सपर्ट के अनुसार यह शव कल रात का हो सकता है। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में जानकारी ली जाएगी।

Exit mobile version