Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के मेडिकल मोड के पास पेड़ पर फांसी पर लटका मिला युवक का शव, रात को निकला था घर से ,2 बच्चों का था पिता

रोहतक के मेडिकल मोड पर फ्लावर डेकोरेटर ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

मृतक के पिता लक्ष्मी नारायण ने बताया कि उसका बेटा राम आशीष वीरवार शाम को घर से गया था। घर पर कोई मनमुटाव, झगड़े या विवाद भी नहीं था। इस तरह की राम आशीष ने घर पर कुछ भी नहीं बताया। वहीं वीरवार शाम को एक प्रेम नाम का व्यक्ति जरूर घर पर आया था। वह राम आशीष को ढूंढ रहा था। जब घर वालों ने राम आशीष को बताया कि घर पर प्रेम आया था। इसके बाद ही वह घर से चला गया। इसके बाद सुबह सूचना मिली कि राम आशीष मेडिकल मोड के पास पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ है। इसके बाद यहां पहुंचे।

लक्ष्मी नारायण ने बताया कि उसके बेटे का कोई पैसों का भी लेनदेन नहीं था। लेकिन यह कदम किस कारण से उठाया, यह नहीं पता। राम आशीष फ्लावर डेकोरेशन का काम करता था। जिसे 2 बच्चे (एक बेटा व एक बेटी) हैं। इस घटना का पता लगने के बाद वे रोहतक पीजीआई में पहुंचे हैं। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version