Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के जेपी कॉलोनी के नजदीक से होकर गुजरने वाली रेलवे लाइन के समीप मिला व्यक्ति का शव, मृतक की पहचान नहीं हो पाई

रोहतक के जेपी कॉलोनी के नजदीक से होकर गुजरने वाली रेलवे लाइन के समीप व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार इसकी मौत कमजोरी या गर्मी के कारण हुई लग रही है। वहीं शव को रोहतक पीजीआई के शवगृह में रखवाया गया है। हालांकि मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमॉर्टम के बाद ही लग पाएगा। वहीं जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जीआरपी के जांच अधिकारी एएसआई हरिओम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रेलवे लाइन के नजदीक एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जिसकी उम्र करीब 55 वर्ष प्रतीत हो रही है। वहीं दाहिने हाथ पर बिच्छू का टैटू गुदवाया हुआ है। वहीं मृतक खाखी कमरी, निली पेंट पहने हुए है।

Exit mobile version