Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के पार्क में मिला व्यक्ति का शव: सिर और मुंह से बह रहा था खून; हत्या की आशंका

रोहतक में रेलवे स्टेशन के सामने पार्क में गुरुवार दोपहर को एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव को पड़ा देख वहां टहलने आए लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। मौके पर FSL टीम को भी बुलाया गया। टीमों ने सभी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव को पीजीआई भिजवाया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है।

जीआरपी थाना प्रभारी सिओताज ने बताया कि मृतक की पहचान रामकुमार पुत्र कंवर सिंह निवासी अंबेडकर कॉलोनी, रोहतक के रूप में हुई है। रामकुमार का शव शिवालय मंदिर नजदीक रेलवे स्टेशन के सामने पार्क में एक बेंच पर पड़ा मिला है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि वह बेंच पर लेटा हुआ था, इसके बाद उसकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।वह एक अपने एक हाथ के ऊपर सिर रखकर लेटा हुआ था।

इसी दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि, उसके मुंह व सिर से खून निकल रहा था। लेकिन बॉडी देखने पर प्रतीत हो रहा है कि एक पुराना शव है। हत्या की आशंका के अलावा डि-कंपोज से बॉडी फटने भी रक्त रिसाव की आशंका है। हर पहलु पर जांच जारी है।

Exit mobile version