Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे रेलवे स्टेशन पर मिला व्यक्ति का शव:हाथ पर अंग्रेजी में लिखा है RS; मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ

राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के एएसआई हरिओम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के मेन गेट के पास मोटरसाइकिल पार्किंग के सामने एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। इसका पता लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष लग रही है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार मृतक का शरीर काफी कमजोर हो चुका था, जिसके कारण उसकी मौत हुई है। हालांकि अभी तक कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। जिसके बाएं हाथ की बाजू पर टैटू गुदा हुआ है। जिसमें अंग्रेजी में आरएस गुदा हुआ है। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान के लिए आसपास की पुलिस चौकी व थानों में दे दी। ताकि उसकी पहचान हो सके।

Exit mobile version