रेवाड़ी शहर के दिल्ली रोड नहर में 24 घंटों से अपने घर से लापता व्यक्ति की लाश मिली है तथा उसके कपड़े, बाइक और मोबाइल फोन डेढ़ किलोमीटर दूर रामगढ़ रोड स्थित नहर के पास मिले। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवा लिया है।

रेवाड़ी जिले के गांव ततारपुर इस्तमुरार का रहने वाला विपिन (47) गांव में ही आटा-चक्की चलाता था। शुक्रवार को वह घर से अचानक लापता हो गया। परिवार के लोग रातभर उसे तलाशते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस को भी उसकी गुमशुदगी की जानकारी दी गई।

शनिवार सुबह विपिन की बाइक, मोबाइल फोन व कपड़े रामगढ़ रोड पर तुर्कियावास के पास नहर के बाहर पड़े मिले। मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने जब नहर में गोताखोर उतारे तो दिल्ली रोड स्थित पंप हाउस के पास उसकी लाश बरामद हो गई। सुबह करीब साढ़े 9 बजे पुलिस ने लाश को नहर से बाहर निकाल लिया। हालांकि विपिन की मौत की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।

पुलिस ने लाश को नागरिक अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस कंट्रोल रूम पर फोन किया, लेकिन यहां सरकार की गाइड लाइन का हवाला देते हुए एंबुलेंस भेजने से मना कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने अपने स्तर पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का इंतजाम किया, जिस पर ग्रामीण राजी नहीं हुए और डेड बॉडी अभी भी नहर के पास ही रखी हुई है। परिजन एंबुलेंस बुलाने की मांग पर अड़े हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!