रोहतक के गांव गिरावड़ में एक किसान की मौत होने का मामला सामने आया है।मृतक की पहचान गांव गिरावड़ निवासी करीब 42 वर्षीय बिजेंद्र के रूप में हुई है। वहीं मृतक बिजेंद्र के भाई राजेंद्र ने पुलिस को बयान दिए। बयान में बताया कि उसका भाई बिजेंद्र खेतीबाड़ी करता है। शनिवार शाम को बिजेंद्र खेत में गया हुआ था। इसके बाद वह रात को वापस नहीं आया। जब वे सुबह अपने खेत में पहुंचे तो बिजेंद्र मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। यह स्पष्ट नहीं हुआ कि उसके भाई की मौत किस कारण से हुई है।

लाखनमाजरा थाना के एसएचओ समरजीत सिंह ने बताया कि गांव गिरावड़ में किसान की मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं पुलिस ने फिलहाल परिवार वालों के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई की है। मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!