पानीपत जिले में नहर में कूदने वाली दिल्ली की 25 वर्षीय व्लॉगर श्रुतिका का शव सोनीपत के खुबडू झाल में मिला है। बताया जा रहा है कि लड़की झगड़े के बाद अपने लिव-इन पार्टनर के साथ नहर में कूद गई थी, लेकिन लड़का तुरंत बाहर आ गया और लड़की पानी में डूब गई। लड़की की मां ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बता दें कि लड़की बुधवार 5 फरवरी की रात को पानीपत के जट्ट रोड स्थित एक होटल में अपने लिव-इन पार्टनर से मिलने आई थी। उसके पार्टनर ने पुलिस को सफाई दी है कि वह उसे बचाने के लिए नहर में कूदा था। वे दोनों सात महीने से दिल्ली में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। 

मॉडल टाउन थाने में दर्ज शिकायत में दिल्ली निवासी शालिनी ने बताया कि बेटी श्रुतिका 6-7 महीने से मोर माजरा के संजीत मान के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। दोनों शादी करना चाहते थे। 5 फरवरी को श्रुतिका यह कहकर घर से निकली थी कि वह संजीत से मिलने जा रही है। उस रात करीब 11 बजे श्रुतिका ने मोबाइल पर अपने परिजनों से चैटिंग की। जिसमें उसने लिखा कि संजीत के साथ दो और लड़के हैं। संजीत से कहासुनी हो गई है। संजीत ने उसकी दी हुई अंगूठी बेच दी है। 6 फरवरी को जब श्रुतिका ने उस नंबर पर कॉल किया जिस पर उसने खाना मंगवाया था तो वह एक होटल से कनेक्ट हुआ। जहां एक व्यक्ति ने बताया कि आपकी बेटी नहर में कूद गई है। उसके बाद परिजनों ने पुलिस से भी जानकारी ली।

मां शालिनी ने आरोप लगाया है कि संजीत बेटी श्रुतिका को मानसिक रूप से परेशान करता था।संजीत से तंग आकर श्रुतिका नहर में कूदने निकल गई थी। होटल स्टाफ ने उसे रोका। तभी संजीत भी मौके पर आ गया। बाद में जब दोनों नहर में गिरे तो संजीत बाहर आ गया और श्रुतिका बाहर नहीं आ सकी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!