रोहतक के सांपला में संदिग्ध हालात में व्यक्ति का शव सड़क किनारे प्लाट में पड़ा हुआ मिला। मृतक के शरीर पर पुराने चोट के निशान भी हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव काे कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवा दिया। अभी व्यक्ति की मौत कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मृतक की पहचान यूपी के रहने वाले सुनील (35) के रूप में हुई है। वह कई दिनों से सांपला में रह रहा था और शराब पीने का आदी था। उसका शव गांधरा रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक खाली प्लाट में मिला है।
जांच अधिकारी ASI बिजेंद्र सिंह ने बताया कि गांधरा रोड पर शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आसपास के लोग पूछताछ में मृतक को यूपी का बता रहे हैं, लेकिन कोई डॉक्यूमेंट मृतक के पास से नहीं मिला है। जानकारी जुटाने के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी जाएगी।
