Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के खेतों में मिले मां-बेटे के शव:पास में पड़ी मिली जहर की शीशी;कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ

रोहतक के गांव बलियाना के खेतों में मां-बेटे के शव पड़े मिले। जब ग्रामीण घूमने के लिए गए तो उन्होंने दोनों शवों को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान घटनास्थल पर एक जहरीले पदार्थ की बोतल भी मिली। कयास है कि दोनों ने जहरीला पदार्थ खा कर सुसाइड किया है।

मृतकों की पहचान गांव बलियाना निवासी प्रशांत और उसकी मां बाला के रूप में हुई है। प्रशांत के पिता सुनील की पहले ही मौत हो चुकी है। सुनील को दो बच्चे एक बेटा व एक बेटी थी। बेटी की शादी हो चुकी है। वहीं बेटा प्रशांत पढ़ाई के लिए कनाडा गया हुआ था।

प्रशांत दो दिन पहले ही कनाडा से घर लौटा था। गांव बलियाना में मां-बेटा ही अकेले रहते थे। शुक्रवार को दोनों के शव खेतों में पड़े मिले। जिसके बाद सूचना पाकर ग्रामीण भी एकत्रित हो गए है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जो जांच में जुटी है।

ग्रामीण शुक्रवार को पाक्समा रोड की तरफ खेतों में गए तो उन्होंने देखा कि एक खेत में मां-बेटे के शव पड़े हैं। मां बाला का शव खेत में बने कमरे में पड़ा था। वहीं बेटे का शव खेत में खुले में पड़ा हुआ था। वहीं शव के पास से ही एक जहरीले पदार्थ की शीशी भी बरामद हुई है। अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि दोनों ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या की है।

Exit mobile version