Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के घर में मिली बुजुर्ग दंपती की लाश:दूध लेने नहीं गए तो 2 दिन बाद पता चला

हरियाणा के नारनौल में एक बुजुर्ग दंपती के शव उनके घर में पड़े मिले। महिला जमीन पर पड़ी थी, बुजुर्ग व्यक्ति एक चारपाई पर था। वृद्ध दंपति घर में दोनों अकेले ही रहते थे। दोनों के शव घर में ही अलग-अलग जगह मिले हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों घर में अकेले ही रहते थे। दंपति को 30 मई शाम को अंतिम बार गांव में देखा गया था। उसके बाद दो दिन तक घर का दरवाजा न खुलने को लेकर ग्रामीणों को शक हुआ तो सरपंच ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दरवाजा खोलकर देखा तो मकान के अंदर दोनों के शव मिले।

थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक बुजुर्ग दंपति जो घर में अकेले ही रहते हैं। उनको दो दिन से नहीं देखा गया है और उनका मकान भी अंदर से बंद है। वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोलकर देखा तो दोनों मृत अवस्था में मिले है। जांच चल रही है। जांच के बाद आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। डीएसपी हरदीप सिंह भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच कर शवों को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए नारनौल सामान्य अस्पताल पहुंचा दिया है।

Exit mobile version