Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक की JLN नहर में मिले शवों की 24 घंटे बाद भी नहीं हुई शिनाख्त: हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम से मौत के कारणों का होगा खुलासा

रोहतक में दिल्ली रोड पर IG ऑफिस के सामने JLN नहर में गुरुवार को मिले दोनों शवों की करीब 24 घंटे बीत जाने के बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। इधर, आशंका जताई जा रही है दोनों शवों को हत्या करके नहर में फेंका गया है। जिसके चलते पुलिस भी मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है।

मृतकों की शिनाख्त के लिए आसपास के पुलिस थानों व चौकियों में भी सूचना दी गई है। ताकि कहीं से कोई युवक लापता हुए हों तो उनकी शिनाख्त हो पाए। वहीं आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। शवों की हालत देखकर लगता है कि वे काफी समय पुराने हो सकते हैं। पानी में रहने के कारण उनकी हालत खराब हो गई।

IMT पुलिस थाना प्रभारी सत्यपाल ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जिससे की यह स्पष्ट हो पाए कि उनकी मौत किस कारण से हुई है। पोस्टमार्टम होने के बाद ही खुलासा होने की उम्मीद है। हालांकि प्राथमिकता दोनों की शिनाख्त करने की है। शिनाख्त होने के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा और आगे की जांच भी जल्दी होगी।

JLN नहर में दो शवों को देखा तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही IMT थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद शवों को पानी से बाहर निकाला गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या करके यह शव फेंके गए हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Exit mobile version