Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में DC ने सरपंच को किया सस्पेंड:पंचायत का चार्ज पंच को सौंपने का आदेश, चुनाव से पहले अधूरा बिजली बिल भरने का आरोप

रोहतक के महम क्षेत्र में भैणी चंद्रपाल के सरपंच शिवराज सिंह को जिला उपायुक्त ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई पिछले तीन साल से चल रही शिकायत के आधार पर की गई है। मामला सरपंच चुनाव से पहले के बिजली बिल भुगतान से जुड़ा है।

शिवराज सिंह पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव लड़ने से पहले अपना पुराना बिजली बिल पूरा नहीं भरा। एक लाख रुपए के बिल में से बिजली निगम की योजना के तहत केवल 67 हजार रुपए का भुगतान किया गया।

इस शिकायत पर एमडी शुगर मिल और डीसी की ओर से दो बार जांच कराई गई। कानूनी राय लेने के बाद सरपंच को हरियाणा पंचायती राज एक्ट 1994 की धारा 51 के तहत निलंबित किया गया है। उन्हें आदेश दिया गया है कि वे ग्राम पंचायत का सभी चार्ज और पंचायत की चल-अचल संपत्ति तुरंत बहुमत वाले पंच को सौंप दें।

सरपंच शिवराज सिंह का कहना है कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है। उनके अनुसार, बिजली निगम की ब्याज माफी योजना का लाभ लेते हुए 67 हजार रुपए का बिल भरा गया था। इसके बाद बिजली निगम से एनओसी भी ली गई थी, जिसके आधार पर ही उन्होंने चुनाव लड़ा था।

Exit mobile version