Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में SIR कार्यक्रम की तारीखों में बदलाव, चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल…यहां देखें

हरियाणा से इस वक्त की बड़ी और जरूरी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में भारत निर्वाचन आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत मतदाता सूची संशोधन कार्यक्रम में भारी बदलाव कर दिया है।

बता दें कि मंगलवार को आयोग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) हरियाणा को जारी पत्र में संशोधित कार्यक्रम की जानकारी दी। इस जारी पत्र के अनुसार अब मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन 31 जुलाई 2026 को होगा। साथ ही अंतिम मतदाता सूची 3 अक्टूबर, 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

सभी संबंधित अधिकारियों/अफसरों को कमीशन के ऊपर दिए गए फ़ैसले के बारे में बताया जाएगा और सभी उपलब्ध मीडिया के जरिए बदले हुए शेड्यूल का बड़े पैमाने पर प्रचार किया जाएगा। पॉलिटिकल पार्टियों को भी बदले हुए शेड्यूल के बारे में लिखकर बताया जाएगा।

Exit mobile version