Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में छोटी दिवाली की छुट्‌टी की तारीख बदली:सभी स्कूल बंद रहेंगे; दीपावली पर 31 अक्टूबर को सरकारी अवकाश के बाद फैसला

हरियाणा में छोटी दिवाली की छुट्‌टी की तारीख बदल दी गई है। शिक्षा निदेशालय ने एक नोटिस जारी कर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को आदेश दिए हैं कि स्कूलों में छोटी दिवाली की छुट्‌टी अब 31 अक्टूबर के बजाय 30 अक्टूबर की कर दी जाए।

वहीं, हरियाणा सरकार ने दीपावली का अवकाश 1 नवंबर (शुक्रवार) के बजाय 31 अक्टूबर (गुरुवार) को घोषित किया है। हरियाणा सरकार की तरफ से नए आदेशों को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। नए आदेशों के मुताबिक प्रदेश सरकार के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक और अन्य संस्थाओं में 31 अक्टूबर को दीपावली त्योहार के अवसर पर राजपत्रित अवकाश रहेगा।

बता दें कि दीपावली के अवकाश को लेकर 31 अक्टूबर या 1 नवंबर को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई थी।

Exit mobile version