Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

मिनटों में गायब होंगे आंखों के नीचे से डार्क सर्कल, लगाएं ये 5 Homemade Mask!!

खूबसूरती सिर्फ चेहरे से ही नहीं बल्कि चेहरे के बाकी हिस्सों से भी झलकती है। सुंदर आंखे महिलाओं की खूबसूरती पर चार-चांद लगा देती है। लंबे समय तक लैपटॉप के आगे काम करने से, देर रात तक मोबाइल चलाने से और अनहैल्दी लाइफस्टाइल के कारण आंखों के नीचे डार्क सर्कल होने लगते हैं। यह समस्या भी चेहरे की सुंदरता खराब कर देती है। आप आंखों के नीचे से डार्क सर्कल कम करने के लिए कुछ घरेलु नुस्खे इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए बताते हैं आपको ऐसे होममेड पैक जिनका आप प्रयोग कर सकती हैं…

अनानास से बना मास्क 

आप अनानास से बना मास्क इस्तेमाल करके आंखों के नीचे से डार्क सर्कल कम कर सकते हैं। अनानास को ब्लेंडर में पीस लें। फिर इस मास्क को आंखों के नीचे लगाएं। कम से कम 20 मिनट के बाद आंखों को नॉर्मल पानी से साफ कर दें। यह मास्क आंखों के डार्क सर्कल्स भी कम करेगा और स्किन को भी हाइ़ड्रेट रखेगा।

एवोकाडो और एलोवेरा से बना मास्क 

आप एवोकाडो और एलोवेरा से बने मास्क का इस्तेमाल करके आंखों के नीचे से डार्क सर्कल्स कम कर सकते हैं। नियमित रुप से मास्क इस्तेमाल करने से त्वचा भी चमकदार होगी। एवोकाडो को अच्छे से पीस लें। फिर इसमें एलोवेरा जेल मिक्स करें। दोनों चीजों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। तैयार किए गए पेस्ट को डार्क सर्कल्स वाली जगह पर लगाएं। 10-15 मिनट के बाद आंखे सादे पानी से धो लें। 

स्ट्रॉबेरी से बना मास्क 

स्ट्रॉबेरी से बना मास्क भी आप आंखों के डार्क सर्कल्स कम करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें विटामिन-सी पाया जाता है। विटामिन-सी आपकी रंगत निखारने और त्वचा को हाईड्रेट रखने में मदद करता है। आप 3-4 स्ट्रॉबेरी लें। इस अच्छे से ब्लैंड कर लें। ब्लैंड करके गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। पेस्ट में गुलाब जल और विटामिन-ई तेल मिलाएं। तीनों चीजों से मास्क तैयार कर लें। मास्क को डार्क सर्कल्स वाली जगह पर लगाएं। 10 मिनट के बाद आंखे सादे पानी से धो लें। 

कीवी और दही से बना मास्क 

कीवी और दही से बना मास्क भी आप आंखों के नीचे से डार्क सर्कल दूर करने के लिए लगा सकते हैं। कीवी को पीसकर पेस्ट बनाएं। इसमें थोड़ा सा दही मिलाएं। तैयार किया गया पेस्ट आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स पर लगाएं। 10 मिनट के बाद आंखों को सादे पानी से धो लें। 

पपीता और नींबू से बना मास्क 

पपीते और नींबू से बना मास्क आप आंखों के डार्क सर्कल दूर करने के लिए इस्तेमाल कर सकते है। पपीते का गुदा निकालें। इसमें नींबू का रस, गुलाब की पंखुड़ियां, हल्दी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट को आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल्स पर लगाएं। 10 मिनट के बाद आंखे सादे पानी से धो लें। 

Exit mobile version