पंजाब के मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है, परंतु हाल ही में दलेर मेहंदी को कबूतरबाजी मामले में कोर्ट के द्वारा 3 साल की सजा सुनाई गई थी। दलेर मेहंदी अभी पटियाला जेल में अपनी सजा काट रहे है। दलेर मेहंदी ने हाई कोर्ट में निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी थी। आज High Court ने दलेर मेहंदी को बड़ी राहत देते हुए उनकी 3 साल की सजा को सस्पेंड कर दिया है।
जानकारी के लिए बता दें दलेर मेहंदी को 19 साल पुराने ह्यूमन ट्राफिंग केस मामले में पटियाला की निचली अदालत ने दोषी करार देते हुए तीन साल की सजा सुनाई थी। जिसके लिए दिलेर मेहंदी ने हाई कोर्ट में Appeal की थी। आज हाई कोर्ट ने दिलेर मेहंदी का मेहंदी की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनकी 3 साल की सजा को माफ कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार दलेर मेहंदी अभी पंजाब की पटियाला जेल में है। जल्द ही उन्हें पटियाला जेल से ही रिहा किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें पटियाला जेल में ही Punjab के राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू भी अपनी सजा काट रहे हैं। हाई कोर्ट से आदेश पहुंचने के बाद Daler Mehndi को इस जेल से रिहा किया जाएगा परंतु इस मामले की सुनवाई पंजाब और हरियाणा High Court में जारी रहेगी। खबर को सुनने के बाद दलेर मेहंदी के प्रशंसकों में काफी खुशी का माहौल बना हुआ है।

