Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के मडीयू कुलसचिव से मिली सी.वाई.एस.एस टीम पी.एच.डी प्रक्रिया में संशोधन की मांग

मंगलवार को एमडीयू के छात्र नेता दीपक धनखड़ के नेतृत्व में पीएचडी में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी सीवाईएसएस की टीम के साथ कुलपति कार्यालय पोहंचे जहां कुलसचिव गुलशन तनेजा व डीन एकेडमिक ए. एस मान ने विद्यार्थियों की बात सुनी ।

छात्र नेता दीपक धनखड़ ने पीएचडी दाखिला प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कुलसचिव व डीन एकेडमिक से कहा कि पिछले बृहस्पतिवार को वे एमडीयू के कुलपति से पीएचडी दाखिला प्रक्रिया में संशोधन करने के लिए मिले थे और कहा था कि नई दाखिला प्रक्रिया में जो विद्यार्थी अध्यापकों के निजी है उनका ही पीएचडी दाखिला होगा । लेकिन अभी तक उस विषय का कोई समाधान नहीं हुआ । उन्होंने कुलसचिव व डीन से कहा कि पहले एमडीयू में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर होता था , इस बार प्रवेश परीक्षा बंद करके जिन विद्यार्थियों का जेआरएफ है वही दाखिला ले पाएंगे , उसमें भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक सीट पर केवल तीन विद्यार्थियों को ही इंटरव्यू के लिए मान्य किया है । दीपक धनखड़ का कहना है कि जिन भी विद्यार्थियों का जेआरएफ है उन सभी को पीएचडी इंटरव्यू में शामिल किया जाए ताकि अपनी शिक्षा के आधार पर पढ़ने वाले शोधार्थियों का दाखिला हो सके ।

धनखड़ ने बताया कि बहुत से निजी शिक्षण संस्थान ऐसे हैं जहां पर विद्यार्थियों को अधिक अंक दिए जाते हैं । जिससे केवल वही विद्यार्थी इंटरव्यू में भाग ले पाएंगे , लेकिन सही तौर पर दाखिला प्रक्रिया तभी मानी जाएगी जब जेआरएफ प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को इंटरव्यू में शामिल किया जाए । अब अगर किसी विभाग में 5 सीटों पर दाखिला होना हैं और उस विभाग में जेआरएफ प्राप्त 30 विद्यार्थियों ने फॉर्म भर रखा है तो केवल इंटरव्यू के लिए 15 ही विद्यार्थी बुलाए जाएंगे , 15 विद्यार्थी उसमें भाग नहीं ले पाएंगे जो कि विद्यार्थियों के साथ शोषण है क्योंकि उन्होंने कड़ी मेहनत से जेआरएफ प्राप्त किया है ।

छात्र नेता सचिन दलाल व नितिन डांगी ने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन केवल अपना समय बचाने के लिए व निजी विद्यार्थियों का दाखिला करने के लिए सभी विद्यार्थियों को इंटरव्यू में नहीं बुला रहे , जो विद्यार्थी कड़ी मेहनत करके जेआरएफ प्राप्त करते हैं उनके समय की कोई अहमियत नहीं मानी गई , जो कि किसी भी विश्वविद्यालय के लिए यह बड़ी खेद की बात है ।

धनखड़ ने कुलसचिव से कहा कि विश्वविद्यालय को पीएचडी दाखिला प्रक्रिया में संशोधन करना चाहिए व सभी विद्यार्थियों को जिनके पास जीआरएफ हैं उन सभी विद्यार्थियों को इंटरव्यू में बुलाया जाए ।

विद्यार्थियों की बात सुनते कुलसचिव गुलशन तनेजा व डीन एकेडमिक ए. एस मान ने कहा कि ने कहा कि इसपे कमेटी बनाकर जल्द चर्चा करेंगे और बेहतर बनाने के लिए छात्र हितों के हक में फैसला लेंगे ।

इस अवसर पर नितिन डांगी , अंकित , निधि, इशू , मोहित , निलेश , अमन ,अंकित अहलावत , सचिन , मनदीप , रवि , रोहित , सोनू ,अंजलि , माही , योगेश , प्रियांशु , कमल , प्रमोद , जितेंद्र , ज्योति आदि मौजूद रहे ।

Exit mobile version