सैनिक कॉलोनी के एक मकान में रविवार रात को खाना बनाते समय आग लग गई। आग लगने की वजह से सिलेंडर फट गया जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को पीजीआई में भर्ती करवाया है। जानकारी मिलने के बाद शहर थाना पुलिस व पांच दमकल कर्मी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाई।

सैनिक कॉलोनी में प्रवीन अपनी पत्नी सुषमा और बेटे यश व वंश के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर रहते हैं। पहली मंजिल पर उनके बड़े भाई परिवार के साथ रहते हैं। रविवार को प्रवीन की पत्नी दोनों बच्चों के साथ मायके गई थीं। काम से आने के बाद प्रवीन रसोई में खाना बना रहे थे। गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। आग तेजी से फैली और सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की वजह से मकान की टाइलें टूट कर नीचे गिर गईं। प्रवीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

आग देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 
रात 9 बजे सूचना मिली की सैनिक कॉलोनी में आग लग गई है। मौके पर एक गाड़ी ने पहुंचकर करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। हादसे में घर का सामान जल गया है। -उत्कर्ष कुमार, फायर सेफ्टी अधिकारी, दमकल विभाग।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!