हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार सुबह गैस सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद कच्चे घरों (झुग्गियों) में आग लग गई। ब्लास्ट की वजह से घरों की छत पर लगी लोहे की चादरें दूर जाकर गिरीं। आग इतनी तेजी से फैली की उसने पास के 7 घरों को भी चपेट में ले लिया।
आग लगते ही झुग्गियों में रह रहे लोगों में अफसरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। 3 गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
गुरुग्राम शहर में आज सुबह घर में एक सिलेंडर फटने का समाचार सामने आया है जिसमें परिवार के 3 सदस्य जख्मी हो गए हैं। इतना ही नहीं इनमें बच्चे की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। जैसे ही हादसा हुआ तो एक बार तो किसी को समझ ही नहीं आया। आस पड़ोस के लोग भी इस ब्लास्ट से दहल गए। लोगों को जैसे ही मालूम हुआ कि एक घर में सिलेंडर फटा है तो वे तुरंत घटना स्थल की ओर दौड़े। लोगों ने तुरंत घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के मुताबिक घटना सेक्टर-5 की है, जहां एक किराए के मकान में एक व्यक्ति (35) अपनी पत्नी (30) और बेटे (13 वर्षीय) के साथ रहता है। सोमवार सुबह महिला नाश्ता बनाने की तैयारी कर रही थी कि अचानक सिलेंडर में आग लग गई और कुछ ही पल में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में परिवार के तीनों सदस्य झुलस गए। दंपति जहां घायल है वहीं बच्ची गंभीर बताया जा रहा है।
हादसे की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को भी दी गई जिस पर पुलिस को बुलाया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। परिवार उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
