Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली; आमजन को पोस्टर, बैनर आदि के माध्यम से किया गया जागरूक

रोहतक पुलिस द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से साइबर जागरूकता के संदर्भ में 1930 मीटर साईकल रैली का आयोजन किया गया। रैली में सरकारी स्कूलों के 150 छात्रों ने भाग लिया है। इस अवसर पर उपायुक्त रोहतक श्री यशपाल यादव व पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर साईकिल रैली को रवाना किया है। इसके अतिरिक्त इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डॉ रविन्द्र सिंह, सीटीएम मोहित महराना, जिला शिक्षा अधिकारी विरेन्द्र मलिक, जिला खेल अधिकारी राजबाला दहिया व अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया है।

उपायुक्त रोहतक श्री यशपाल यादव, पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना व अन्य अधिकारियों ने स्वयं रैली का हिस्सा बनकर रोहतकवासियो को साईबर अपराध के बारे मे जागरुक करने की पहल की है। साईकिल रैली सुबह 8 बजे श्रीराम रंगशाला, सोनीपत रोड रोहतक से शुरु की गई। जो सोनीपत स्टैंड, अम्बेडकर चौक, छोटूराम चौक से वापस अम्बेडकर चौक, सोनीपत स्टैंड, सुभाष चौक, अशोका चौक, बजरंग भवन, मॉडल टाउन मार्केट, शीला टी-प्वाईंट, सोनीपत रोड होते हुए वापस श्रीराम रंगशाला पर आकर समाप्त हुई है।

उपायुक्त रोहतक श्री यशपाल यादव ने बताया कि आमजन को साईबर अपराध के बारे मे जागरुक करने के लिए साईकिल रैली का आयोजन किया गया है जिसके तहत हर व्यक्ति को साईबर अपराध के खतरो व उनके बचाव के बारे जागरुक हो सके। बढ रहे नशे पर रोकथाम लगाने व नशे के खिलाफ भी आमजन को जागरुक किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना ने बताया कि साईबर अपराध बढता जा रहा है जिसके लिए साईबर अपराध के बारे आमजन को जागरुक करने के लिए पूरे प्रदेश भर मे हर महीने प्रथम बुधवार को साईबर जागरुकता बारे अलग-2 आयोजन किए जा रहे है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साईबर अपराध हेल्पलाइन नम्बर 1930 के बारे मे आमजन तक पहुचांने के लिए ही 1930 मीटर साईकिल रैली का आयोजन किया गया है ताकि 1930 साईबर अपराध हेल्पलाइन नम्बर के बारे मे हर व्यक्ति जागरुक हो सके व साईबर अपराध से बच सके।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डॉ. रविन्द्र ने बताया कि भिवानी रोड रोहतक पर स्थित राजकीय स्कूल के विद्यार्थियों ने साईकिल रैली में हिस्सा लिया। स्कूली छात्रो ने अपनी साईकिल पर पोस्टर, बैनर, पम्पलेट आदि लगाकर साईबर जागरुक रैली का हिस्सा बने है। साईबर जागरुकता रैली का मुख्य उद्देशय आमजन को साईबर अपराधो बारे जागरुक करना व उनसे बचने के तरीको बारे जागरुक करना है। अगर आपके साथ किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी हो जाती है तो तुरंत नेशनल साइबर कंप्लेंट पोर्टल नंबर 1930 पर कॉल करें और www.cybercrime.gov.in पर आनलाईन शिकायत दर्ज करवाये जितनी जल्दी हो सके शिकायत दर्ज करवाये। इसके अलावा साईबर अपराध थाना रोहतक या नजदीक पुलिस स्टेशन में साइबर हेल्प डेस्क पर भी अपनी शिकायत दर्ज की जा सकती है तथा साइबर अपराध के बारे में सहायता ली जा सकती है।

Exit mobile version