रोहतक पुलिस की साइबर थाना टीम ने क्रेडिट कार्ड से 1 लाख से ज्यादा रुपये ठगने की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को आज पेश अदालत कर 05 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी साइबर थाना निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि दिनांक 12.10.2022 को महम निवासी रामचन्द्र ने थाना मे शिकायत दर्ज करवाई जिसके आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रांरभिक जांच मे सामने आय़ा कि रामचन्द्र के पास एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है। दिनांक 11.10.2022 को रामचन्द्र के मोबाइल पर कॉल आया और रामचन्द्र को युवक ने बताया कि उसके क्रेडिट कार्ड पर रीडीम प्वाइंट (Redeem Point) 19 हजार सेव हुए है जो आपके खाते मे आ जायेगे। युवक ने रामचन्द्र से क्रेडिट कार्ड की जानकारी पूछी। रामचन्द्र ने अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी नही दी। जिसके बाद अलग-2 हिस्सो मे रामचन्द्र के क्रेडिट कार्ड से कुल 1 लाख 11 हजार रुपये की धोखाधडी हुई।
मामले की जांच साइबर थाना टीम द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 22.03.2023 को मुख्य सिपाही नवीन के नेतृत्व मे छापेमारी करते हुए आरोपी सन्टू झा पुत्र शिवनारायण निवासी गांव फुलप्रास जिला मधुबनी बिहार हाल किरायेदार लक्ष्मी पार्क सैनी नांगलौई, दिल्ली
व शिवकांत पुत्र सुनील निवासी गांव गैडोरा जिला सुल्तानपुर उतर प्रदेश हाल किरायेदार सोनिया विहार, दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः-
1. सन्टू झा पुत्र शिवनारायण निवासी गांव फुलप्रास जिला मधुबनी बिहार हाल किरायेदार लक्ष्मी पार्क सैनी नांगलौई, दिल्ली
2. शिवकांत पुत्र सुनील निवासी गांव गैडोरा जिला सुल्तानपुर उतर प्रदेश हाल किरायेदार सोनिया विहार, दिल्ली
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 54 दिनांक 12.10.2022 धारा 420/109/34 भा.द.स. थाना साइबर क्राईम रोहतक

