Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की साईबर थाना टीम ने टावर लगवाने के नाम पर करीब ढाई लाख रुपये की ठगी की वारदात में शामिल दो आरोपियो को 18 घण्टे मे किया गिरफ्तार

रोहतक पुलिस की साईबर थाना टीम ने टावर लगवाने के नाम पर करीब ढाई लाख रुपये की ठगी की वारदात को 18 घण्टे मे हल करते हुए गिरोह मे शामिल दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है।

प्रभारी साईबर थाना निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि दिनांक 29.11.2022 को गांव सांगा हेडा रोहतक निवासी जिले सिंह ने थाना मे शिकायत दर्ज करवाई जिसके आधार पर धारा 420/468/471/120बी भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 62/2022 अंकित कर जांच शुरु की। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि जिले ने दिनांक 17.11.2022 को अखबार मे टावर लगवाने के नाम पर मोबाइल नम्बर 9310174768, 7988234868 का विज्ञापन छपा हुआ था। जिले ने विज्ञापन देखर मोबाइल नम्बर पर कॉल कर टावर लगवाने की बात की। युवक ने जिले को टावर लगवाने के नाम पर प्रोसिसंग के नाम पर 1550 रुपये अपने खाते मे भेजने की बात कही। जिले ने अपने भतीजे के मोबाइल से उस युवक के पास मोबाइल नम्बर के जरिए पैसे भेज दिए। जिसके बाद युवको ने जिले से 12900/- रुपये सिक्योरिटी के नाम पर मांगे। जिले द्वारा पैसे देने के बाद युवको ने टैक्स के नाम पर बार-2 पैसो की मांग करते रहे। जिले ने युवको के खाते मे कुल अलग-2 ट्रांसजैक्शन के जरिए 249150/- रुपये खाते मे डलवा दिए।

साइबर थाना की टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए 18 घण्टे के अंदर वारदात को हल करते हुए दिनांक 30.11.2022 को स.उप.नि. दिनेश कुमार के नेतृत्व मे छापेमारी करते हुए आरोपी दीपक पुत्र वेदपाल व रविन्द्र पुत्र जयप्रकाश निवासीगण गांव अहेरा जिला बागपत (उतर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया है। दौराने जांच सामने आया कि आरोपी रविन्द्र पहले वैल्डिंग का काम करता था। आरोपी दीपक रविन्द्र के चाचा का लडका है। दोनो आरोपियो की मुलाकात करीब 5/6 महीने पहले दिल्ली रेलवे स्टेशन पर विपिन शर्मा नामक युवक से हुई। विपिन ने दोनो को बताया कि उसने बैंक मे खाते खुलावकर ठगी करने वाले गिरोह के पास खाता नम्बर भेजने का काम करता है। दोनो आरोपी पैसे कमाने के चक्कर मे विपिन की बातो मे आ गए व विपिन ने दोनो आरोपियो को अपने खाता नम्बर व उसका एटीटएम कार्ड दे दिया। दोनो आरोपियो ने विपिन को 5 हजार रुपए दिए। आरोपी रविन्द्र ने एक दिन अखबार मे अन्य वस्तु के बारे मे विज्ञापन देखकर टावर लगवाने के नाम पर अखबार मे विज्ञापन दिया। आरोपी ने अपने चाचा के लडके दीपक के साथ मिलकर टावर लगवाने के नाम पर धोखाधडी कर विपिन के द्वारा दिए खाते नम्बर से पैसे ठगने की वारदात को अंजाम दिया। गिरोह मे शामिल अन्य आरोपियो को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।   

गिरफ्तार आरोपीः-

1. दीपक पुत्र वेदपाल निवासी गांव अहेरा जिला बागपत (उतर प्रदेश)

2. रविन्द्र पुत्र जयप्रकाश निवासी गांव अहेरा जिला बागपत (उतर प्रदेश)

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 62 दिनांक 29.11.2022 धारा 420/468/471/120बी  भा.द.स. थाना साईबर क्राईम रोहतक

Exit mobile version