रोहतक में जनता कॉलोनी निवासी युवक से 2.79 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। युवक नरेश कुमार ने साइबर थाने में केस दर्ज कराते हुए बताया कि उसने नौकरी के लिए कई साइट पर अपना डाटा डाल रखा था। इसी से उसके पास एक अनजान नंबर से मैसेज मिला। मैसेज में एक लिंक के माध्यम से टॉस्क पूरा करने पर कमीशन देने के बात कही गई।
शुरूआत में उसके दिए लिंक पर खुली एक साइट पर टॉस्क पूरा करने पर 100 और 500 रुपये का कमीशन मिला, लेकिन उसके बाद आरोपी ने उसके खाते की जानकारी जुटा कर 11 बार में 2.79 लाख रुपये की निकासी कर ली। वहीं उस नंबर पर जब कॉल की तो संपर्क नहीं हो सका। मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

