Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में साइबर ठगी:पासपोर्ट घर भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, वाट्सअप पर लिंक भेजकर बाप-बेटी के खाते किए खाली

रोहतक में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जहां पासपोर्ट घर भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पासपोर्ट रिन्यू करने के लिए आवेदन किया हुआ था। ठग ने फोन करके खुद को स्पीड पोस्ट कर्मचारी बताया और लिंक भेजकर बाप-बेटी के खाते खाली कर दिए।

रोहतक के सेक्टर-2 निवासी मनोज कुमार धींगड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे अपना पासपोर्ट रिन्यू करवाना था। इसलिए उसने अपने पासपोर्ट को रिन्यू करवाने के लिए आवेदन भी किया हुआ था। उसके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई। जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि वह स्पीड पोस्ट से बोल रहा है और पासपोर्ट कॉरियर में अटका हुआ है।

फोन करने वाले ने कहा कि पासपोर्ट भेजने के लिए 5 रुपए का भुगतान करना होगा। इसके बाद सामने वाले ने वाट्सअप पर एक लिंक भेजा और कहा कि इस लिंक पर पांच रुपए का भुगतान कर दे। जब मनोज ने बताए अनुसार वह लिंक खोला और उसमें बैंक की जानकारी डाल दी। ताकि उसका पासपोर्ट मिल सके। मनोज ने बताया कि 27 मई को उसके मोबाइल पर बैंक खाते से पैसे कटने के मैसेज आए और 45591 रुपए की ठगी हुई।

पहले 19 हजार रुपए का, फिर 700 रुपए का मैसेज आया। इसके थोड़ी देर बाद दूसरे खाते से 16 हजार व 900 रुपए कटने का मैसेज मिला। वहीं बेटी के बैंक खातों से 8991 रुपए कट गए, क्योंकि उसकी बेटी का खाता भी उनके मोबाइल नंबर से ही लिंक था। जब ठगी का पता लगा तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version