Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में साइबर अपराधी अपनी फेक वेबसाइट पर आकर्षित सामग्री डालकर कर रहे ठगी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांपला श्रीमती मेधा भूषण ने बताया कि साइबर अपराधी आजकल आमजन को अपनी फेक वेबसाइट की और आकर्षित करने के लिए वेबसाइट पर आकर्षित सामग्री डालकर ठगी करने की वारदात को अंजाम देते है या आपकी उस वेबसाइट के जरिए निजी जानकारी हासिल कर उनका साइबर अपराध के लिए गलत प्रयोग किया जाता है।

उन्होने बताया कि साइबर अपराधी क्लिकबेट के जरिए आपको अपनी जन्म तिथि के अनुसार किस सेलिब्रिटी के साथ आप अपना जन्मदिन सांझा कर रहे है इसका प्रलोभन देते है। आमजन यह देखने की चाहत मे की उसका जन्मदिन किस सेलिब्रिटि के जन्मदिन वाले दिन आता है अपनी जन्म तिथि उस फेक वेबसाइट पर डाल देते है। साइबर अपराधी आपकी निजी जानकरी का प्रय़ोग कर आपके साथ धोखाधडी करते है।

उन्होने कहा कि ऐसी क्लिकबेटस बेवसाइट से बचे व अपनी जानकारी शेयर ना करे। किसी भी व्यक्ति के साथ साइबर अपराध घटित होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करके और www.cybercrime.gov.in पर आनलाईन शिकायत दर्ज करवाये। 

Exit mobile version