पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु गर्ग ने साइबर अपराध से संबंधित एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि आजकल साइबर ठग किसी परिचित जानकर की फर्जी प्रोफाइल लगाकर फर्जी  व्हाट्सएप नंबर से उधार रुपयों की मांग करके ठगी को अंजाम दें रहे है। आपके पास अपने परिचित की फोटो लगी हुई व्हाट्सएप नम्बर से आपको संदेश भेजकर उधार के तौर पर एक सप्ताह या एक महीने कि लिए पैसो की मांग करते है। इस प्रकार के बहकावे मे ना आए और परिचित की फोटो देखकर बिना कंफर्म किए जल्दबाजी मे पैसे ट्रांसफर ना करे। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की वित्तीय या ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर 1930 पर या डायल 112 पर कॉल करके या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल https//www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं या आपके संबंधित थाने में स्थापित साइबर हेल्पडेस्क पर या साइबर थाना रोहतक मे शिकायत दे।

ऐसे होती है साइबर ठगी:-

साइबर ठग इंटरनेट की दुनिया में सक्रिय रहते हैं। वे लगातार नए मौकों की तलाश में रहते हैं। कई बार व्हाट्सएप पर आपके परिचित की तस्वीर लगा कर साइबर अपराधी आपको मैसेज भेजते हैं और यह बताते हैं कि वह किसी जरूरी मीटिंग में है और उन्हें कुछ पैसे की जरूरत है। वह मीटिंग में बात नहीं कर पाएंगे  इसलिए उनके अकाउंट में ही में पैसे डाल दें। इस दौरान वे यह भी बताते हैं कि यह नंबर भी उन्हीं का है  चूंकि प्रोफाइल फोटो में आपके परिचित की तस्वीर रहती है तो आप आनन-फानन में पैसे डाल देते हैं। कई बार लोग स्कैन कोड का इस्तेमाल कर कंप्यूटर पर व्हाट्सएप का प्रयोग करते हैं। इस दौरान जब कंप्यूटर छोड़कर बाहर जाते हैं तब भी स्कैन कोड को एक्टिव छोड़ देते हैं। वही स्कैन कोड साइबर अपराधियों के हाथ लगने के बाद वे अपराधियों का शिकार हो जाते हैं। इससे बचना जरूरी है।

इन बातों का ध्यान रखने से बच सकते हैं ठगी से:-

1. आपके किसी परिचित का प्रोफाइल फोटो लगाकर अगर आपसे कोई पैसे की डिमांड करता है तो आप तुरंत सतर्क हो जाइए क्योंकि कोई भी व्यक्ति संकट के समय मैसेज भेज कर मदद नहीं मांगेगा।

2. व्हाट्सएप के सेटिंग में कई सुरक्षा की प्रणालियां है उन सभी को गौर से पढ़ें और उन्हीं सभी सेटिंग को अपने व्हाट्सएप में लागू करें।

3. व्हाट्सएप पर अपने प्रोफाइल फोटो को सुरक्षित करके रखें ताकि उसे कोई चुरा ना सके या फिर जो लोग आपके फोन लिस्ट में हैं वही सिर्फ आपका प्रोफाइल फोटो देख सकें।

4. आपका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हुआ है तो आपको तुरंत ही अपना व्हाट्सएप रिसेट करना है। इसके बाद आपको व्हाट्सएप में दोबारा पहले जैसे ही लागिन करना पड़ेगा उसके बाद आपके अकाउंट पर ओटीपी आएगा और अपराधी द्वारा हैक किया हुआ अकाउंट लाग आउट हो जाएगा। यह प्रक्रिया आपको जल्द से जल्द करनी है। सबसे पहले आपको यह ध्यान रखना है कि व्हाट्सएप बिना आपकी अनुमति कोई भी ओटीपी नहीं भेजता है। ऐसा कोई भी ओटीपी आता है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए।

5. व्हाट्सएप पर जालसाज आपके करीबी बनकर ही आपसे लूट कर सकते हैं। आपसे कोई भी करीबी बनकर मदद मांग रहा है तो सबसे पहले उसे काल कीजिए और किसी भी ओटीपी की जानकारी नहीं दीजिए। आपको सेफ्टी को बढ़ाने के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन विकल्प ऑन करना चाहिए। ऐसे में हैकर्स को रोका जा सकता है। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!