पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु गर्ग के मार्गदर्शन मे हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत रोहतक पुलिस द्वारा माह के प्रथम बुधवार को साइबर अपराध से बचने के लिये साइबर जागरूकता दिवस के रूप से मनाया जाता है। प्रभारी थाना साइबर निरीक्षक कुलदीप के नेतृत्व मे साइबर अपराध थाना की टीम ने पठानिया स्कूल मे छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के बारे व साइबर अपराध से बचने बारे जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को साइबर अपराध बारे जागरूक करना बेहद जरूरी है ताकि साइबर ठगों के झासे मे ना आये व अपनी कमाई हुई रकम को ना गवांए। किसी भी तरह के लालच मे आकर अपनी निजी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक से संबंधित जानकारी ना बताए। किसी भी फोन कॉल, व्हाट्सएप कॉल या अनजान नंबरों से उनके पास भेजे गये लिंक पर क्लिक ना करें और अपनी गोपनीय जानकारी जैसे कि बैंक खाता, आधार नम्बर, ओटीपी किसी से शेयर न करे।
आगे उन्होने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हैकर्स फर्जी मैसेज डालकर आपके बैंक से संबंधित अकाउंट को ब्लॉक करने की धमकी देकर आपकी बैंक संबंधी जानकारी हासिल कर आपको ठगी का शिकार बना सकते है। फ्रॉड कॉल करने वाले व्यक्ति अक्सर 24 घंटे के अंदर बैंक खाता ब्लॉक करने का दबाव बनाकर बैंक से संबंधित जानकारी हासिल कर आमजन से ठगी करते है।
साइबर अपराध थाना टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि अगर उनके पास बैंक खाते को ब्लॉक करने संबंधित किसी प्रकार की कॉल, मैसेज आता है तो किसी भी प्रकार की जानकारी साझा न करें। इसके अतिरिक्त बताए गए नंबर पर कोई भी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। अगर बैंक खाता ब्लॉक होने संबंधित जानकारी हासिल करनी हो तो संबंधित बैंक द्वारा बताई गई ऑफिशियल कस्टमर केयर के नंबर पर ही वेरीफाई करें। कोई भी नागरिक सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के फर्जी या असत्यापित लिंक को न खोलें और अज्ञात नंबरों द्वारा भेजे गए ओटीपी को साझा करने से बचें क्योंकि इससे हैकर्स को आपकी निजी जानकारी हासिल हो सकती है। किसी भी प्रकार के प्रलोभन मैसेज जैसे लाटरी, रिचार्ज कूपन व डिस्काउंट के झांसे में आकर अपनी बैंक डिटेल व पहचान साझा ना करें।
साइबर अपराध घटित होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करके और www.cybercrime.gov.in पर आनलाईन शिकायत दर्ज करवाये। जितनी जल्दी हो सके तुरंत कंप्लेंट न. 1930 या कंप्लेंट पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाये ताकि पीड़ित की धनराशि का बचाव किया जा सके। अगर किसी कारणवश आपकी काल 1930 पर नही लग रही है तो आप डायल 112 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक थाना मे स्थापित हैल्प डेस्क व साइबर थाना रोहतक मे भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है।
