Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पंचकूला में ‘डॉक्टर’ बनकर घर पहुंचे शातिर: कैंसर के इलाज का दिया झांसा, बुजुर्ग दंपती से 5 लाख की ठगी

पंचकूला। कैंसर के इलाज का झांसा देकर बुजुर्ग दंपती से कथित तौर पर 5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो व्यक्ति खुद को डॉक्टर बताकर दंपती के घर पहुंचे और इलाज के बहाने महिला को कोई पदार्थ सुंघाकर भ्रमित कर दिया। इसके बाद सिरिंज दिखाकर डराने और रुपये ऐंठने का आरोप भी लगाया गया है।
मामला पंचकूला के सेक्टर-10 का है। शिकायतकर्ता राजेंद्र कुमार के मुताबिक उनकी पत्नी रेणू गुप्ता के बाएं हाथ में कैंसर है और उनका उपचार चल रहा है। इसी दौरान करीब दो महीने पहले वीआईपी रोड निवासी मनोज मेहरा नाम के एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया था।
शिकायत के अनुसार कैंसर के इलाज में मदद का भरोसा दिलाया गया। आरोप है कि इसी बहाने दो व्यक्ति डॉक्टर बनकर घर पहुंचे और इलाज की प्रक्रिया के दौरान महिला को कोई पदार्थ सुंघाया, जिससे वह भ्रमित हो गईं। इसके बाद कथित तौर पर सिरिंज का डर दिखाकर दंपती से रुपये लिए गए।
दंपती का आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम में उनसे करीब 5 लाख रुपये ठग लिए गए। मामले की शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-5 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों और पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Exit mobile version