तीन दिवसीय गीता जंयती महोत्सव के दूसरे दिन सांयकालीन सत्र में सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की अनुबंधित सांस्कृतिक मंडलियों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। मेयर मनमोहन गोयल इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे।
सांस्कृतिक मंडलियों में सुनीता भाट्ïटी की टीम द्वारा हरियाणवीं नृत्य, एकल नृत्य व लोकगायन की प्रस्तुतियां दी, चेतन जोशी ने बांसुरी वादन से दर्शकों को मुंत्रमुग्ध किया तथा नुसरत एंड टीम द्वारा भव्य कृष्ण लीला की प्रस्तुति पर तालिया बंटोरी। सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के कलाकार शिव निगम ने भी शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शकों को तालिया बजाने पर मजबूर किया।
स्थानीय पंडित श्रीराम शर्मा रंगशाला में आयोजित गीता जयंती महोत्सव में सांयकालीन सत्र के मुख्यातिथि मेयर मनमोहन गोयल ने कहा कि सम्पूर्ण विश्व शांति स्थापित करने के लिए भारत की ओर देख रहा है। भगवान श्रीकृष्ण ने मोहग्रस्त अर्जुन को कुरुक्षेत्र के युद्घ में गीता का अमर संदेश दिया था, जो हर व्यक्ति के लिए अनुसरणीय है। गीता के इस संदेश में वर्तमान की सभी समस्याओं का समाधान समाहित है। हमें गीता के सार को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। गीता केवल एक धार्मिक पवित्र ग्रंथ ही नहीं है, बल्कि यह जीवन शैली है, जिसे सभी को अपनाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तरक्की की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन से लोगों के जीवन को सुगम बनाने का कार्य किया जा रहा है। गीता जयंती महोत्सव के माध्यम से गीता के संदेश को घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा नागरिक इस महोत्सव में शामिल हो तथा गीता के अमर संदेश को सुने।
नगराधीश मोहित मेहराना ने मेयर मनमोहन गोयल को स्मृतिचिन्ह व गीता भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठï नेता रमेश भाटिया, सिविल सर्जन डॉ. केएल मलिक, उप सिविल सर्जन डॉ. केएल मलिक, उप जिला शिक्षा अधिकारी आशा दहिया, विपिन गोयल, कुलविंद्र सिक्का सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

