Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

जम्मू में CRPF की गाड़ी फिसलकर खाई में गिरी:3 जवानों की मौत, 5 गंभीर, 23 जवान सवार थे; उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में हुआ हादसा

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में गुरुवार सुबह CRPF जवानों की बंकर गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 3 जवानों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। प्रशासन के मुताबिक, 5 की हालत गंभीर है।

CRPF के अफसरों के अनुसार, ‘गाड़ी जवानों के एक दल को ले जा रहा था, जो सड़क से फिसलकर खड़ी ढलान से नीचे खाई में जा गिरा। 2 शव घटनास्थल से बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई घायल जवानों को गंभीर हालत में रेस्क्यू कर पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’

Exit mobile version