Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पानीपत के CRPF जवान का श्रीनगर में निधन: 4 दिन पहले ही छुट्टी से लौटे थे ड्यूटी पर, हार्ट अटैक से मौत; 3 बच्चों के पिता थे

देश की सुरक्षा में तैनात CRPF के जवान तेजपाल सिंह का श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। पानीपत के गांव गढ़ सरनाई निवासी तेजपाल सिंह सोमवार को ही छुट्टी पूरी कर वापस ड्यूटी पर लौटे थे, लेकिन शुक्रवार दोपहर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी जवानों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।तेजपाल सिंह वर्ष 2001 में CRPF में भर्ती हुए थे और पिछले 25 वर्षों से देश सेवा में समर्पित थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।शनिवार सुबह उनका पार्थिव शरीर श्रीनगर से दिल्ली के लिए रवाना किया गया, जिसके बाद दोपहर तक उनके पैतृक गांव गढ़ सरनाई पहुंचने की उम्मीद है। यहां पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।अपने पीछे वे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके दो बच्चे NEET की तैयारी कर रहे हैं, जबकि छोटा बेटा UPSC की तैयारी में जुटा है। ग्रामीणों के अनुसार तेजपाल सिंह बेहद मिलनसार और देशभक्त व्यक्ति थे, जो युवाओं को सेना और अर्धसैनिक बलों में भर्ती होने के लिए प्रेरित करते थे।आज पूरा गांव अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए नम आंखों से इंतजार कर रहा है।

Exit mobile version